Samsung phone under 8000 Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Fri, 18 Dec 2020 16:37:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Samsung phone under 8000 Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Samsung से लेकर Realme तक, ये हैं 2020 में लॉन्च हुए सबसे सस्ते स्मार्टफोन https://www.indianpillar.com/technology/samsung-to-realme-these-are-the-cheapest-smartphones-launched-in-india-in-2020/ Sat, 19 Dec 2020 04:30:23 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=6362 आजकल ज्यादातर लोगों के पास स्मार्टफोन हैं. गांव से लेकर शहर तक हर कोई स्मार्टफोन इस्तेमाल करना चाहता है. मोबाइल कंपनियां यूजर्स की जरूरत के हिसाब से हर तरह के…

The post Samsung से लेकर Realme तक, ये हैं 2020 में लॉन्च हुए सबसे सस्ते स्मार्टफोन appeared first on Indian Pillar.

]]>
आजकल ज्यादातर लोगों के पास स्मार्टफोन हैं. गांव से लेकर शहर तक हर कोई स्मार्टफोन इस्तेमाल करना चाहता है. मोबाइल कंपनियां यूजर्स की जरूरत के हिसाब से हर तरह के फोन मार्केट में लॉन्च कर रही हैं. अब आपको शानदार कैमरा और दमदार बैटरी वाले फोन के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है. आपको 10 हजार के अंदर सैमसंग, रियलमी और रेडमी जैसी कंपनियों के शानदार फोन मिल जाएंगे. ये फोन कीमत के लिहाज से काफी सस्ते हैं. खास बात ये है कि 8000 रुपये तक की कीमत वाले फोन में आपको पावरपैक परफॉर्मेंस मिलेगी. आज हम आपको 2020 में लॉन्च हुए ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 8 हजार रुपये से भी कम है.

Samsung Galaxy M01- आप इस स्मार्टफोन को 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं. Samsung के इस लो बजट स्मार्टफोन में 5.7 इंच का डिस्प्ले मिलेगा. फोन में 3GB रैम और 32GB का स्टोरेज मिलेगा. इस फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 13MP + 2MP का का बैक कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. बैटरी के लिहास से काफी अच्छा फोन है इसमें आपको 4000mAh बैटरी सपोर्ट मिलेगा.आप स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स साइट्स Flipkart और Amazon से भी ये फोन खरीद सकते हैं.

Realme C11- रियलमी के इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है. फोन में 2GB रैम और 32GB का स्टोरेज है. फोटोग्राफी के लिए 13MP + 2MP के ड्यूल रियर कैमरे दिये गये हैं. सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस फोन में 5000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है. Realme C11 की कीमत 7,499 रुपये है. इस फोन को आप Flipkart से खरीद सकते हैं.

Redmi 9A- Redmi 9A के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है. फोन में 6.53 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 13MP रियर कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन की बैटरी 5000mAh की है. आप चाहें तो माइक्रो-एसडी कार्ड से फोन के स्टोरेज को 512GB तक बढ़ा सकते हैं.

POCO C3- POCO C3 काफी शानदार फोन है इसे आप किसी भी ई-कॉमर्स साइट से 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं. फोन की फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.53 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है. फोन में 13MP + 2MP + 2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप है. सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. बैटरी के हिसाब से भी फोन काफी दमदार है इसमें 5000 mAh की बैटरी दी गई है.

TECNO Spark 6 Air – इस फोन में आपको 7 इंच की डिस्प्ले मिलेगी. फोन की रैम 2GB और स्टोरेज 32GB की है. फोटोग्राफी के लिए 13MP रियर कैमरा दिया गया है. बैटरी के मामले में ये काफी दमदार फोन है. आपको इसमें 6000 mAh बैटरी सपोर्ट मिलेगा. 7,699 रुपये में आप इसे फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं.

Source link

The post Samsung से लेकर Realme तक, ये हैं 2020 में लॉन्च हुए सबसे सस्ते स्मार्टफोन appeared first on Indian Pillar.

]]>
6362