Sanjay Dutt Film Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sat, 15 Aug 2020 14:17:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Sanjay Dutt Film Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Sadak 2 Trailer: करीब 1 करोड़ लोगों ने नापसंद किया आलिया भट्ट की फिल्म का ट्रेलर, बना रिकॉर्ड! https://www.indianpillar.com/bollywood/sadak-2-trailer-alia-bhatt-film-received-almost-1-crore-dislikes-on-youtube/ Sat, 15 Aug 2020 14:17:25 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=3488   Sadak 2 Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त स्टारर फिल्म सड़क-2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर ने डिस्लाइक का रिकॉर्ड तोड़ दिया…

The post Sadak 2 Trailer: करीब 1 करोड़ लोगों ने नापसंद किया आलिया भट्ट की फिल्म का ट्रेलर, बना रिकॉर्ड! appeared first on Indian Pillar.

]]>
 

Sadak 2 Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त स्टारर फिल्म सड़क-2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर ने डिस्लाइक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसा बहुत कम देखने को मिला है कि किसी वीडियो पर डिस्लाइक का आंकड़ा बढ़ रहा हो। जाहिर है कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि नेपोटिज्म को लेकर अभी इंडस्ट्री में कई बातें चल रही हैं। नेपोटिज्म को लेकर छिड़ी बहस का गुस्सा इस मूवी के ट्रेलर पर निकल रहा है। यही वजह है कि इस ट्रेलर को पसंद करने के बजाय नापसंद कर रहे हैं।

सड़क 2 के ट्रेलर को रिलीज हुए 2 ही दिन हुए हैं और इसे अभी तक करीब 96 लाख लोग डिसलाइक कर चुके हैं। लोग केवल ट्रेलर को नासपंद नहीं कर रहे हैं बल्कि कमेंट भी कर रहे हैं। वहीं, लोगों से डिसलाइक करने की अपील भी कर रहे हैं। लोग नेपोटिज्म का हवाला देते हुए ट्रेलर को बॉयकॉट करने के लिए अपील की जा रही है। इस फिल्म को सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड से जोड़कर देखा जा रहा है।

माना जा रहा है कि इस फिल्म के ट्रेलर पर डिसलाइ की संख्या जल्द ही 1 करोड़ पहुंचने वाली है। अगर ऐसा हो जाता है तो यह एक नया रिकॉर्ड होगा। इस ट्रेलर के डिसलाइक तो बढ़ ही गए हैं वहीं, इसके व्यूज भी काफी बढ़ें हैं। इस ट्रेलर को अभी तक 4 करोड़ 28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लाइक्स की बात करें तो इस ट्रेलर पर फिलहाल 5 लाख लाइक ही हैं।

बता दें कि इस फिल्म में महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट और पूजा भट्ट दोनों ही नजर आएंगी। साथ ही संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा है। इस मूवी को फिल्म थियेटर्स के बजाय 28 अगस्त को हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। इसके बाद ही पता चलेगा कि मूवी को कितने लोग पसंद करते हैं।

The post Sadak 2 Trailer: करीब 1 करोड़ लोगों ने नापसंद किया आलिया भट्ट की फिल्म का ट्रेलर, बना रिकॉर्ड! appeared first on Indian Pillar.

]]>
3488