savings Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Tue, 09 Feb 2021 09:09:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 savings Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 IPPB मोबाइल एप से खोल सकते हैं पोस्ट ऑफिस डिजिटल बचत खाता, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस https://www.indianpillar.com/business/you-can-open-post-office-digital-savings-account-through-ippb-mobile-app/ Tue, 09 Feb 2021 09:09:33 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=9134 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) अपने मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल रूप से बजत खाता खोलने की सुविधा देता है। पोस्ट ऑफिस खाताधारक आईपीपीबी मोबाइल एप के माध्यम से…

The post IPPB मोबाइल एप से खोल सकते हैं पोस्ट ऑफिस डिजिटल बचत खाता, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस appeared first on Indian Pillar.

]]>
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) अपने मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल रूप से बजत खाता खोलने की सुविधा देता है। पोस्ट ऑफिस खाताधारक आईपीपीबी मोबाइल एप के माध्यम से आसानी से बेसिक बैंकिंग लेनदेन कर सकते हैं। इससे पहले ग्राहकों को रुपये जमा कराने, बैलेंस चेक करने, रुपये ट्रांसफर करने और दूसरी वित्तीय लेनदेन के लिए अपने पास के पोस्ट ऑफिस में जाना पड़ता था। अब आप अपनी पोस्ट ऑफिस आरडी, पीपीफ और सुकन्या समृद्धि खाते में भी रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं।

अगर आपके पास आईपीपीबी खाता खुलवाने के लिए पोस्ट ऑफिस जाने का समय नहीं है और आप वहां लाइन में खड़े रहने के झंझट से बचना चाहते हैं, तो घर बैठे ही आईपीपीबी एप डाउनलोड कर उससे डिजिटल बचत खाता खुलवा सकते हैं। बता दें कि खाता खुलवाने के लिए आवेदक को 18 साल से अधिक का भारतीय नागरिक होना चाहिए। आइए जानते हैं कि इसकी क्या प्रक्रिया है।

स्टेप 1. अपने मोबाइल फोन में आईपीपीबी मोबाइल बैंकिंग एप डाउनलोड करें। इसके बाद आईपीपीबी मोबाइल बैंकिंग एप को ओपन कर ‘Open Account’ पर क्लिक करें।

स्टेप 2. यहां आपको अपना पेन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।

स्टेप 3. पेन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करने के बाद आपको लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। वह ओटीपी दर्ज करें।

स्टेप 4. अब आपको अपनी मां का नाम, शैक्षिक योग्यता, पता और नॉमिनी आदि का विवरण देना होगा।

स्टेप 5. यह जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। इसके साथ ही खाता खुल जाएगा।

स्टेप 6. आप इस इंस्टेंट बैंक अकाउंट का उपयोग एप के द्वारा कर सकते हैं।

डिजिटल सेविंग अकाउंट केवल एक साल के लिए वैध होता है। खाता खोलने के एक साल के भीतर, आपको उस खाते के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पूरा करना है, जिसके बाद इसे नियमित बचत खाते में बदल दिया जाएगा।

source

The post IPPB मोबाइल एप से खोल सकते हैं पोस्ट ऑफिस डिजिटल बचत खाता, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस appeared first on Indian Pillar.

]]>
9134
Post Office Internet Banking: कैसे एक्टिवेट करें इंटरनेट बैंकिंग, कैसे उठाएं इस सुविधा का लाभ, जानिए हर जानकारी https://www.indianpillar.com/business/how-to-activate-post-office-internet-banking-facility/ Fri, 04 Dec 2020 03:30:26 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=4078 इंडिया पोस्ट, पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक (POSB) खाताधारकों के लिए इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा देता है। इंटरनेट बैंकिंग के लिए ग्राहकों के पास वैध सक्रिय सिंगल या जॉइंट संयुक्त बचत…

The post Post Office Internet Banking: कैसे एक्टिवेट करें इंटरनेट बैंकिंग, कैसे उठाएं इस सुविधा का लाभ, जानिए हर जानकारी appeared first on Indian Pillar.

]]>

इंडिया पोस्ट, पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक (POSB) खाताधारकों के लिए इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा देता है। इंटरनेट बैंकिंग के लिए ग्राहकों के पास वैध सक्रिय सिंगल या जॉइंट संयुक्त बचत खाता होना चाहिए। ग्राहक ebanking.indiapost.gov.in पर इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा केवाईसी चालू डीओपी एटीएम/डेबिट कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल पता और स्थायी खाता संख्या (पैन) होना चाहिए। इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से फंड को एक खाते से दूसरे खाते में भेजा जा सकता है।

यूजर्स अपने इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से बचत बैंक खाते से रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) खाते और पोस्ट ऑफिस के सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) खाते में ऑनलाइन जमा भी कर सकते हैं। POSB खाताधारक इंडिया पोस्ट इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के माध्यम से आरडी खाता और सावधि जमा (एफडी) खातों को भी लेन-देन, खोल, बंद कर सकते हैं।

इंडिया पोस्ट इंटरनेट बैंकिंग, जानिए कैसे एक्टिवेट करें

स्टेप 1: होम ब्रांच पर जाकर प्री-प्रिंटेड एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा

स्टेप 2: आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र जमा करें

स्टेप 3: प्रोसेसिंग के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस अलर्ट मिलेगा

स्टेप 4: SMS में बताए गए URL का उपयोग करके इंटरनेट बैंकिंग पेज खोलें और हाइपरलिंक ‘न्यू यूजर एक्टिवेशन’ का उपयोग करें

स्टेप 5: आवश्यक डिटेल भरें और इंटरनेट बैंकिंग लॉगिन पासवर्ड और लेनदेन पासवर्ड कॉन्फ़िगर करें

स्टेप 6: अब पासफ़्रेज़ के साथ सुरक्षा से जुड़े सवाल और जवाब लॉगिन और कॉन्फ़िगर करें। पासफ़्रेज़ एक सुरक्षा ऐड-ऑन सुविधा है, जो पुष्टि करता है कि ग्राहक वास्तविक DOP के इंटरनेट बैंकिंग URL में प्रवेश कर रहा है।

दूसरी ओर पैसे के निवेश के लिए Fixed Deposit एक इंस्ट्रुमेंट है जो निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस योजना में निवेश करने पर आपको गारंटीड रिटर्न प्राप्त होता है।

ऐसे में Post Office की पहुंच सबसे ज्यादा है और यही वजह है कि Post Office Fixed Deposit और Post Office Term Deposit निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

पोस्ट ऑफिस एमआईएस (मासिक आय योजना) केंद्र सरकार द्वारा समर्थित सुरक्षित निवेश है। पोस्ट ऑफिस एमआईएस किसी व्यक्ति द्वारा या समान निवेश वाले 2 से 3 लोगों द्वारा खोला जा सकता है और यह 5 वर्षों के कार्यकाल के साथ आता है। सिंगल अकाउंट रखने वाले निवेशक 4.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं, जबकि एक संयुक्त खाते के साथ निवेश राशि 9 लाख रुपये तक जा सकती है। पोस्ट ऑफिस MIS मौजूदा समय में निवेश पर 6.6 फीसद का ब्याज देता है।

source

The post Post Office Internet Banking: कैसे एक्टिवेट करें इंटरनेट बैंकिंग, कैसे उठाएं इस सुविधा का लाभ, जानिए हर जानकारी appeared first on Indian Pillar.

]]>
4078
LIC Jeevan Shanti Policy: जीवन भर इनकम के लिए अपनाएं LIC की यह पॉलिसी https://www.indianpillar.com/business/lic-jeevan-shanti-policy-it-is-provide-you-whole-life-income-facility/ Fri, 04 Sep 2020 07:30:04 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=3693 LIC Jeevan Shanti Policy: बढ़ती उम्र और महंगाई के साथ-साथ इंसान को अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए एक नियमित इनकम की तलाश रहती है। ऐसे में इंसान के…

The post LIC Jeevan Shanti Policy: जीवन भर इनकम के लिए अपनाएं LIC की यह पॉलिसी appeared first on Indian Pillar.

]]>

LIC Jeevan Shanti Policy: बढ़ती उम्र और महंगाई के साथ-साथ इंसान को अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए एक नियमित इनकम की तलाश रहती है। ऐसे में इंसान के रिटायरमेंट के बाद नियमित इनकम की अहमियत और ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आप भी एक वैकल्पिक नियमित इनकम की तलाश कर रहे हैं तो LIC की जीवन शांति पॉलिसी (LIC Jeevan Shanti Policy) आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। Life Insurance Corporation (LIC) ने एक सिंगल प्रीमियम प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर तुरंत या डिफर्ड एन्युटी भुगतान का ऑप्शन चुन सकता है।

LIC Jeevan Shanti Policy में एन्युटी की दरें इमिडीएट और डिफर्ड एन्युटी दोनों विकल्प में पॉलिसी खरीदते समय निश्चित होती है। इसके इलावा एन्युटी पाने वाले को पूरे जीवनकाल में एन्युटी दी जाती है। इस पॉलिसी को यूजर ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से खरीद सकता है। LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर ग्राहक पॉलिसी को ऑनलाइन खरीद सकता है।

LIC Jeevan Shanti Policy के फायदे:

  • यह पॉलिसी यूजर को आजीवन इनकम की गारंटी देती है। इस पॉलिसी में केवल एक बार निवेश करना होता है।
  • इस पॉलिसी में ग्राहक 9 अलग-अलग एन्युटी में से किसी एक विकल्प का चयन कर सकता है।
  • इस पॉलिसी में ग्राहक इमिडीएट एन्युटी या फिर समय के बाद एन्युटी विकल्प का चयन कर सकता है।
  • इस पॉलिसी में एन्युटी की दरें पॉलिसी खरीदते समय ही गारेंटीड होती हैं।
  • इस पॉलिसी को ग्राहक खुद के लिए या किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी ले सकते हैं। उदहारण के तौर पर ये माता-पिता, बच्चे, दादा-दादी, पति-पत्नी, भाई-बहन या पोते-पोती भी हो सकते हैं।
  • इस पॉलिसी को लेने के लिए एक साल पूरा होने के बाद ग्राहक को लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।
  • अगर ग्राहक पॉलिसी के नियम और शर्तों से संतुष्ट नहीं है तो 15 दिनों के अंदर इसे लौटाया जा सकता है।

The post LIC Jeevan Shanti Policy: जीवन भर इनकम के लिए अपनाएं LIC की यह पॉलिसी appeared first on Indian Pillar.

]]>
3693
रिटायरमेंट प्लान के लिए काफी अच्छी है PPF योजना, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं https://www.indianpillar.com/business/ppf-account-is-very-good-for-retirement-plan-what-are-benefits/ Sat, 01 Aug 2020 06:30:26 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=3337 जैसे जैसे उम्र बढ़ती जाती है सेविंग की चिंता सताने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ-साथ आपके काम करने की शक्ति भी कम हो जाती है जिसका…

The post रिटायरमेंट प्लान के लिए काफी अच्छी है PPF योजना, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं appeared first on Indian Pillar.

]]>

जैसे जैसे उम्र बढ़ती जाती है सेविंग की चिंता सताने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ-साथ आपके काम करने की शक्ति भी कम हो जाती है जिसका असर सीधे आपकी इनकम पर पड़ता है। यही कारण है की उम्र बढ़ने के साथ-साथ सेविंग और रिटायरमेंट फंड की जरुरत भी होती है। बढ़ती उम्र में अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए यह बेहद अहम है। ऐसे में लोगों को एक ऐसी निवेश योजना की तलाश रहती है, जिसमें छोटी-छोटी बचत को जोड़कर एक बड़ा रिटायरमेंट फंड जमा हो जाए। ऐसे निवेश के लिए PPF काफी अच्छी और फायदेमंद निवेश योजना है। आइए जानते हैं क्या-क्या फायदे हैं PPF में।

बेहतर ब्याज दर:

ऐसे तो PPF अकाउंट की ब्याज दरों में पिछले कुछ महीने में गिरावट आई है। इसके बाबजूद भी यह छोटी बचत स्किम यूजर्स को काफी अच्छा ब्याज दर दे रही है। फिलहाल PPF में 7.1 फीसदी का ब्याज दर मिल रहा है। देखा जाए तो यह ब्याज दर देश के प्रमुख बैंकों द्वारा FD पर दी जा रही ब्याज दरों से बेहतर है।

टैक्स में छूट:

PPF अकाउंट में सालाना 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर 80C के तहत टैक्स में छूट मिलती है। इसके अलावा इस योजना में निवेश की रकम पर मिलने वाले ब्याज की कमाई और मैच्योरिटी रकम पर भी टैक्स में छूट मिलती है। मतलब इस योजना में निवेश की हुई रकम, उसपर मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी की राशि पर टैक्स में छूट मिलती है।

रिटायरमेंट प्लान:

इस योजना में निवेश एक बेहतर रिटायरमेंट प्लान है। अगर कोई व्यक्ति अपनी नौकरी के शुरुआती समय से ही PPF में हर साल 1.50 लाख रुपये का निवेश करता है तो रिटायरमेंट तक एक अच्छा खासा बड़ा अमाउंट जमा हो सकता है। हर 15 साल में PPF अकाऊंट मैच्योर हो जाता है, लेकिन निवेशक चाहे तो मेच्योरिटी समय अवधि को आगे भी बढ़वा सकता है।

लोन की सुविधा:

PPF अकाउंट के निवेश में यूजर को कुछ रकम निकलने की और लोन की सुविधा भी मिलती है। PPF खताधारक खाता खुलने के 2 साल बाद से 6 साल तक की समय में अपने खाते से लोन ले सकते हैं। 6 साल तक निवेश के बाद 7 साल से बिना किसी टैक्स दिए आंशिक रकम निकल सकते हैं।

The post रिटायरमेंट प्लान के लिए काफी अच्छी है PPF योजना, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं appeared first on Indian Pillar.

]]>
3337