send whatsapp message on festival Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sat, 02 Jan 2021 14:06:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 send whatsapp message on festival Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 नए साल पर WhatsApp Broadcast से भेजें संदेश, एक साथ 256 लोगों को करें व्हाट्सऐप मैसेज https://www.indianpillar.com/technology/how-to-send-whatsapp-greetings-message-to-256-people-simultaneously-on-new-year/ Fri, 01 Jan 2021 12:25:39 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=8677 नए साल की शुरुआत होते ही फोन पर ढ़ेरों मैसेज आने लगते हैं. लोग मैसेस के जरिए शुभकामना संदेश भेजते हैं. कोई भी मौका हो हम विश करने के लिए…

The post नए साल पर WhatsApp Broadcast से भेजें संदेश, एक साथ 256 लोगों को करें व्हाट्सऐप मैसेज appeared first on Indian Pillar.

]]>
नए साल की शुरुआत होते ही फोन पर ढ़ेरों मैसेज आने लगते हैं. लोग मैसेस के जरिए शुभकामना संदेश भेजते हैं. कोई भी मौका हो हम विश करने के लिए व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन व्हाट्सऐप में मैसेज भेजने को लेकर लिमिटेशन है आप एक साथ 5 से ज्यादा लोगों या ग्रुप में आप मैसेज फॉरवर्ड नहीं कर सकते. ऐसे में कई लोगों को व्हाटसऐप पर मैसेज भेजने में काफी परेशानी होती है. आज हम आपको व्हाट्सऐप के एक ऐसे फीचर के बार में बता रहे हैं जिससे आप एक साथ 256 लोगों को मैसेज भेज सकते हैं. दरअसल आपके व्हाट्सऐप में न्यू ब्रॉडकास्ट नाम का एक फीचर है जिससे आप एक साथ 256 लोगों को मैसेज भेज सकते हैं. आआप चाहें तो अपने फ्रेंड्स, फैमिली और ऑफिस के लोगों के अलग अलग ग्रुप बना सकते हैं. इन ग्रुप को उसी हिसाब से कुछ नाम देकर सेव कर लें. अब आप अपने हिसाब से कोई भी मैसेज इन्हें भेज सकते हैं. हालांकि इसके लिए सभी नंबर का आपकी फोन में सेव होना जरूरी है. इस फीचर का इस्तेमाल ऐंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स कर सकते हैं. आइये जानते हैं क्या है ट्रिक

 ऐंड्रॉयड यूजर्स कैसे यूज करें

सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp खोलें और चैट ऑप्शन पर जाए. अब राइट साइड में सबसे कोने में दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करें. यहां आपको New Broadcast विकल्प दिखेगा. अब आप जिसे इस लिस्ट में शामिल करना चाहते हैं उसके नामों को सेलेक्ट कर लें फिर नीचें राइट साइड में दिख रहे ग्रीन टिक पर क्लिक करें. आपकी लिस्ट तैयार हो जाएगी और एक साथ कई लोगों को बिना ग्रुप बनाए मैसेज, वीडियो, फोटो या कोई भी फाइल सेंड कर सकते हैं. आप इस ग्रुप को कोई नाम भी दे सकते हैं.

IOS यूजर्स ऐसे करें इस्तेमाल

IOS यूजर्स अपने आईफोन पर में WhatsApp ओपेन करें. अब स्क्रीन पर नीचे दिए गए चैट्स टैब पर जाए और सबसे ऊपर राइट साइड में दिए ब्रॉडकास्ट लिस्ट पर क्लिक करें. अब आप 200 से ज्यादा लोगों को एड करके एक लिस्ट बना सकते हैं. अब जिन्हें आप मैसेज भेजना चाहते हैं एक साथ भेज सकते हैं.

Source link

The post नए साल पर WhatsApp Broadcast से भेजें संदेश, एक साथ 256 लोगों को करें व्हाट्सऐप मैसेज appeared first on Indian Pillar.

]]>
8677