Skin Exercises Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sun, 12 Jul 2020 12:46:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Skin Exercises Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 चेहरे पर आ गया है मोटापा तो इस तरह एक्सरसाइज कर पाएं छुटकारा https://www.indianpillar.com/health-news/remove-fat-from-face-here-are-some-exercieses-you-want-to-know/ Mon, 13 Jul 2020 13:30:27 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2914 कोरोना के चलते घर पर रहकर हम सभी का वजन काफी बढ़ गया है। जब हम ऑफिस जाते थे तब लगता था कि घर पर होते तो कुछ एक्सरसाइज ही…

The post चेहरे पर आ गया है मोटापा तो इस तरह एक्सरसाइज कर पाएं छुटकारा appeared first on Indian Pillar.

]]>

कोरोना के चलते घर पर रहकर हम सभी का वजन काफी बढ़ गया है। जब हम ऑफिस जाते थे तब लगता था कि घर पर होते तो कुछ एक्सरसाइज ही कर ली होती। लेकिन अब जब घर पर हैं तो भी एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। इसी के चलते हमारी बॉडी में और खासतौर से चेहरे पर फैट जमने लगा है। चेहरे पर फैट जमने से चेहरे की खूबसूरती गायब-सी होने लगती है। ऐसे में हमें इस पर खास ध्यान देने की जरुरत है। यहां हम आपको कुछ एक्सरसाइजेज की जानकारी दे रहे हैं जिसके जरिए आप अपने चेहरे पर जमे फैट को कम कर सकते हैं।

चीक बोन लिफ्ट एक्सरसाइज:

इस एक्सरसाइज के जरिए चेहरे पर जमा अतिरिक्त फैट खत्म हो सकता है। इसके लिए आपको किसी जगह खड़ा होना होगा। इसके बाद अपने हाथों की उंगलियों को अपने चेहरे की बोन पर रखें। इसके बाद उंगलियों के जरिए अपने चेहरे की त्वचा की ऊपर की तरफ उठाएं। इस दौरान मुंह को खुला रखें। यह एक्सरसाइज रोजाना करें।

पफर फिश प्रेस:

इसके जरिए भी चेहरे के अतिरिक्त फैट को कम किया जा सकता है। यह एक्सरसाइज किसी भी समय की जा सकती है। इसके लिए मुंह में हवा को भरें। इसके बाद मुंह में भरी हवा को एक साइड से दूसरी साइड ले जाएं। इसे रोजाना करें। इस एक्सरसाइज को करने के लिए किसी खास समय की जरुरत नहीं है।

चिपमंक चीक स्क्वीज: यह एक्सरसाइज चेहरे के फैट को कम करने में बेहद मददगार साबित होता है। इसके लिए आपको अपने सिर को पीछे की तरफ झुकाएं। फिर लिप्स को आगे की तरफ बढ़ाएं। इसके बाद जिस तरह से टॉफी को चूसा जाता है ठीक उसी तरह मुंह बनाएं। रोजना कम से कम 5 सेकेंड तक यही करें।

सबसे अहम बात मोटापा कम करने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं बल्कि संतुलित आहार की जरुरत भी होती है। अगर आपको शराब और धुम्रपान की आदत है तो आपको इससे भी दूर रहना चाहिए।

The post चेहरे पर आ गया है मोटापा तो इस तरह एक्सरसाइज कर पाएं छुटकारा appeared first on Indian Pillar.

]]>
2914