Sonakshi Sinha deactivates Twitter account Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sat, 20 Jun 2020 17:56:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Sonakshi Sinha deactivates Twitter account Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Nepotism को लेकर सोनाक्षी सिन्हा हुईं बुरी तरह ट्रोल, अपना ट्विटर अकाउंट किया बंद https://www.indianpillar.com/bollywood/sonakshi-sinha-deactivates-her-twitter-account-after-trolled-on-nepotism/ Sun, 21 Jun 2020 05:30:09 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2364 सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद कई बॉलिवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेज पर नोपोटिज्म को लेकर निशाना साधा जा रहा है। इसी क्रम में श्रतुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा…

The post Nepotism को लेकर सोनाक्षी सिन्हा हुईं बुरी तरह ट्रोल, अपना ट्विटर अकाउंट किया बंद appeared first on Indian Pillar.

]]>

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद कई बॉलिवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेज पर नोपोटिज्म को लेकर निशाना साधा जा रहा है। इसी क्रम में श्रतुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडियाट पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। इससे सोनाक्षी सिन्हा काफी प्रभावित हुई हैं। इन सब से पीछा छुड़ाने के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया है। साथ ही अपने इंस्टाग्राम पर कमेंट्स को भी ऑफ कर दिया है।

सोनाक्षी सिन्हा ट्रोल्स को लेकर काफी परेशान हैं और उन्होंने इन सबसे बचने का रास्ता भी निकाल लिया है। इसी क्रम में सोनाक्षी ने अपना ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है। साथ ही कहा है कि वो अपनी रक्षा के लिए पहला कदम नेगिटिविटी से दूर रहना है। फिलहाल ट्विटर पर यह कहीं भी यह नहीं है। चलो मैं मेरा अकाउंट बंद कर रही हूं। अलविदा दोस्तों। सोनाक्षी ने अपने पोस्ट के साथ एक अवार्ड शो में एमी पोहलर के GIF को शेयर किया है।

सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने ट्वीट को स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, “आग लगी बस्ती में… और मैं अपनी मस्ती में! बाय ट्विटर।” इसके अलावा सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट्स को भी ऑफ कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

Aag lage basti mein… mein apni masti mein! Bye Twitter 👋🏼

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने बाद से स्टार किड्स पर लोग निशाना साध रहे हैं। साथ ही स्टार किड्स को सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से ट्रोल भी किया जा रहा है। लोग उन लोगों को नेपोटिज्म का शिकार बता रहे हैं जो इस इंडस्ट्री से नहीं हैं। साथ ही यह कह रहे हैं कि स्टार किड्स को जो मिल रहा है वो प्रतिभाशाली कलाकारों का अधिकार होना चाहिए।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोनाक्षी ने लिखा था कि हमारी बिरादरी के एक सदस्य की मौत को आधार बनाकर कुछ लोग प्रचार लेने की कोशिश कर रहे हैं। सुअरों के साथ लड़ाई में एक परेशानी है कि आप खुद भी गंदे हो जाते हैं और सुअर को मजा आता है। कृपया रुकें। आपकी नेगिटिविटी और घृणा की कोई जरुरत नहीं है। सुशांत के प्रति कुछ सम्मान रखें।

The post Nepotism को लेकर सोनाक्षी सिन्हा हुईं बुरी तरह ट्रोल, अपना ट्विटर अकाउंट किया बंद appeared first on Indian Pillar.

]]>
2364