Subramanian Swamy Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Wed, 30 Dec 2020 13:14:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Subramanian Swamy Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच की क्या है स्थिति? CBI ने दी ये बड़ी जानकारी https://www.indianpillar.com/bollywood/sushant-singh-rajput-case-cbi-responds-to-bjp-leader-subramanian-swamy-on-ssr-death-case/ Wed, 30 Dec 2020 13:14:39 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=8366 अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के छह महीने बीत चुके हैं लेकिन इस केस की गुत्थी अब तक अनसुलझी है. इस बीच सीबीआई ने कहा है कि इस मामले…

The post सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच की क्या है स्थिति? CBI ने दी ये बड़ी जानकारी appeared first on Indian Pillar.

]]>

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के छह महीने बीत चुके हैं लेकिन इस केस की गुत्थी अब तक अनसुलझी है. इस बीच सीबीआई ने कहा है कि इस मामले की जांच चल रही है. बीजेपी सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने दावा किया है कि सीबीआई ने उन्हें SSR Death Case में आज जवाब दिया है.

सीबीआई ने जवाब में कहा, ”सीबीआई व्यापक और पेशेवर तरीके से लेटेस्ट वैज्ञानिक के जरिए जांच कर रही है. जांच के दौरान सभी पहलुओं को देखा जा रहा है और आज की तारीख तक किसी भी पहलू से इनकार नहीं किया जा रहा है.”

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच को लेकर महाराष्ट्र और बिहार सरकार में ठन गई थी. इसके बाद जांच केंद्र ने बिहार सरकार की सिफारिश पर सीबीआई को सौंप दी. ड्रग्स और पैसे की लेन देन की बात सामने आने के बाद ईडी और एनसीबी ने भी इस मामले की जांच की.

महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने भी CBI से पूछे थे सवाल?

इसी को लेकर पिछले दिनों महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से आग्रह किया कि वह बताए कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत खुदकुशी के कारण हुई थी या उनकी हत्या की गई थी देशमुख ने कहा कि सीबीआई को जल्द से जल्द मामले में जांच रिपोर्ट को सामने लाना चाहिए.

देखमुख ने कहा, “सीबीआई को मामला सौंपें पांच से छह महीने बीत चुके हैं. लिहाजा, एजेंसी को जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए ताकि साफ हो सके कि यह आत्महत्या थी या हत्या.”

सुशांत राजपूत इस साल 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत मिले थे. इससे पहले, मुंबई पुलिस ने दुघर्टनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की थी और वे मामले की जांच कर रहे थे. राजपूत के पिता ने अभिनेता को खुदखुशी के लिए उकसाने के लिए पटना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसे उच्चतम न्यायालय ने 19 अगस्त को सीबीआई को सौंपने को सही ठहराया था.

अभिनेता के पिता ने प्राथमिकी में अभिनेता की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती और अन्य पर राजपूत को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. अक्टूबर में नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक मेडिकल बोर्ड ने राजपूत की मौत का कारण हत्या नहीं बताया था बल्कि इसे आत्महत्या बताया था.

Source link

The post सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच की क्या है स्थिति? CBI ने दी ये बड़ी जानकारी appeared first on Indian Pillar.

]]>
8366