Sunset Points in India Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sun, 26 Jan 2020 13:34:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Sunset Points in India Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर आप ले पाएंगे Sunset और Sunrise का मजा https://www.indianpillar.com/travel-news/top-5-best-sunset-sunrise-places-in-india/ Mon, 27 Jan 2020 02:30:15 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=727 हम सभी को प्रकृति के बीच रहना बेहद पसंद होता है। ऑफिस और घर से छुट्टी लेकर हम सभी कहीं ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां हमें शांति मिले और…

The post भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर आप ले पाएंगे Sunset और Sunrise का मजा appeared first on Indian Pillar.

]]>
हम सभी को प्रकृति के बीच रहना बेहद पसंद होता है। ऑफिस और घर से छुट्टी लेकर हम सभी कहीं ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां हमें शांति मिले और प्रकृति के नजारों का भी आनंद ले पाएं। कई लोग सनसेट और सनराइज देखने के बेहद शौकीन होते हैं। ये नजारा एक अलग ही दुनिया में हमें ले जाता है। इसे देखकर आंखों को बेहद सुकून मिलता है। या यूं भी कहा जा सकता है कि ये नजारा हमारे सारे गम को भूलने में मदद करता है। ऐसे में हम आपको देश में स्थित 5 खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं। यहां आपको खूबसूरत सनसेट देखने को मिलेंगे।

कन्याकुमारी:

यह देश का आखिरी छोर है। यह बेहद खूबसूरत है। यहां विवेकानंद रॉक के पास हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के मिलन के बीच सनराइज और सनसेट देखने को मिलता है। यहां का नजारा बेहद अद्भुत है। इस दृश्य को देखने के लिए पूरे विश्वे के अलग-अलग शहरों से फोटोग्राफर आते हैं।

ओडिशा:

अगर आपका बजट कम है तो यह जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है। यहां खूबसूरत बीचेज देखने को मिलते हैं। यहां आपको बेहद खूबसूरत सनराइस और सनसेट देखने को मिलेंगे। आपको बता दें कि यहां भारत की पहली और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी समुद्री चिल्का झील भी देखने को मिलती है।

जोइदा, कर्नाटक:

यहां के बारे में काफी कम लोगों को पता है। यहां पर सनसेट और सनराइज का नजारा बेहद खूबसूरत है। लोग यहां दूर-दराज से खूबसूरत और प्राकृतिक नजारे देखने के लिए आते हैं।

ताजमहल, आगरा:

दुनिया के 7 अजूबों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। इनमें से एक है प्यार की निशानी ताजमहल। यहां पर भी सनराइज और सनसेट के समय भारी संख्या में लोग इक्ट्ठा होते हैं। यहां लोगों को समय बिताना बेहद पसंद है।

वाराणसी, यूपी:

यह आध्यात्मिक नगरी है। यहां पर गंगा नदी के घाट पर उगते और डूबते सूरज को देखने बेहद खूबसूरत है। यह शहर भारत के मस्ट विजिट प्लेसेज में से एक है।

The post भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर आप ले पाएंगे Sunset और Sunrise का मजा appeared first on Indian Pillar.

]]>
727