Sushant Singh Rajput And Ankita Lokhande Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Fri, 26 Jun 2020 07:24:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Sushant Singh Rajput And Ankita Lokhande Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 सुशांत की आखिरी फिल्म Dil Bechara का प्रमोशन करेंगे राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और भूमि पेडनेकर https://www.indianpillar.com/bollywood/sushant-singh-rajput-last-film-dil-bechara-promote-by-rajkummar-rao-shraddha-kapoor-and-bhumi-pednekar/ Fri, 26 Jun 2020 07:24:14 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2545 बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म Dil Bechara 24 जुलाई को Disney+ Hotstar पर रिलीज की जाएगी। सुशांत के निधन के बाद इस फिल्म की स्टार कास्ट काफी…

The post सुशांत की आखिरी फिल्म Dil Bechara का प्रमोशन करेंगे राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और भूमि पेडनेकर appeared first on Indian Pillar.

]]>

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म Dil Bechara 24 जुलाई को Disney+ Hotstar पर रिलीज की जाएगी। सुशांत के निधन के बाद इस फिल्म की स्टार कास्ट काफी दुखी है। इस फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें फिल्म का प्रमोशन सुशांत के बिना करना पड़ेगा। सुशांत के निधन से उनके फैन्स में काफी गुस्सा और आक्रोश है। साथ ही लोग उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धां​जली भी दे रहे हैं। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म को प्रमोट करने के लिए कुछ एक्टर्स सामने आए हैं।

बॉलिवुड एक्टर राजकुमार राव, सुशांत की फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। सिर्फ राजकुमार की नहीं बल्कि एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और भूमि पेडनेकर भी फिल्म को प्रमोट करने के लिए आगे आई हैं। दोनों एक्ट्रेसेज ने भी Dil Bechara फिल्म के पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर शेयर किया है। आपको बता दें कि कोरोना के चलते ही Dil Bechara को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है।

इस फिल्म का निर्देशन मुकेश छाबड़ा ने किया है। इन्हें इंडस्ट्री में कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर जाना जाता है। यह मुकेश की बतौर डेब्यू पहली फिल्म है। इस मूवी में मेन रोल में सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी है। सुशांत का नाम मूवी में मैनी और संजना का नाम किजी है। इस मूवी में सैफ अली खान, मिलिंद गुणाजी और जावेद जाफरी जैसे स्टार्स भी देखने को मिलेंगे। इसकी स्क्रीप्ट पर शशांक खेतान और सुप्रोतिम सेनगुप्ता ने काम किया है।

सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में काय पो छे फिल्म के जरिए बॉलिवुड में कदम रखा था। इस मूवी में सुशांत की जमकर तारीफ हुई। वहीं, इसके बाद शुद्ध देसी रोमांस, पीके, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी फिल्में कर सुशांत ने अपनी एक अलग पहचान बनाई।

The post सुशांत की आखिरी फिल्म Dil Bechara का प्रमोशन करेंगे राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और भूमि पेडनेकर appeared first on Indian Pillar.

]]>
2545