sussanne khan Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Wed, 23 Dec 2020 07:33:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 sussanne khan Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 पार्टी के दौरान गिरफ़्तारी की खबरों पर सुजैन खान ने दी सफाई, इंस्टाग्राम पर समझाया पूरा मामला https://www.indianpillar.com/bollywood/suzanne-khan-gave-clarification-on-the-arrest-during-party-said-no-truth-in-news/ Wed, 23 Dec 2020 09:15:15 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=7037 बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को मुंबई पुलिस ने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप…

The post पार्टी के दौरान गिरफ़्तारी की खबरों पर सुजैन खान ने दी सफाई, इंस्टाग्राम पर समझाया पूरा मामला appeared first on Indian Pillar.

]]>
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को मुंबई पुलिस ने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में क्रिकेटर सुरेश रैना, सिंगर गुरु रंधावा समेत 34 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. ये सभी लोग मुंबई में एयरपोर्ट के पास मौजूद JW मैरियट होटल के क्लब में पार्टी कर रहे थे. हालांकि, सुजैन खान ने सफाई देते हुए कहा है कि इस खबर में थोड़ी सी भी सच्चाई नहीं है. उनपर लगाए गए आरोप गलत हैं.

सुजैन खान ने कहा, “इस खबर में बिलकुल भी सच्चाई नहीं है. मैं एक दोस्त की पार्टी में गई थी, जहां पुलिस ने मुझे कुछ कारणों से 3 घंटे तक इंतज़ार ज़रूर कराया लेकिन मेरी गिरफ़्तारी नहीं हुई है. वायरल हो रही ख़बरों में थोड़ी सी भी सच्चाई नहीं है.” सुजैन ने अपने इंस्टग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है.

सुरेश रैना की टीम ने भी दी सफाई

सुरेश रैना की गिरफ़्तारी को लेकर उनकी टीम ने भी सफाई दी है. उनकी टीम ने बयान जारी कर कहा कि रैना शूटिंग के लिए मुंबई आए थे और उन्होंने कोविड-19 प्रोटोकॉल से संबंधित कोई जानकारी नहीं थी. रैना की टीम ने बताया कि वह देर रात तक शूट पर थे और उसके बाद अपने दोस्त की पार्टी में गए. उन्हें दोस्त की तरफ से इन्वाइट किया गया था. टीम ने साथ ही बताया कि रैना को प्रोटोकॉल के बारे में बिलकुल भी पता नहीं था, जिस वजह से उनसे अनजाने में गलती हुई. रैना को अब अपनी गलती का एहसास हो गया है और वह आगे से सरकार द्वारा जारी किए गए सभी नियमों को पालन करेंगे.

पुलिस ने रैना सहित कई लोगों पर दर्ज किया केस 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए लॉकडाउन के नए नियम लागू किए हैं. नए नियम के अनुसार, अब रात 11 में बजे के बाद किसी भी तरह की पार्टी नहीं की जा सकती है. वहीं, इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने रैना समेत कई अन्य लोगों पर अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है.

Source link

The post पार्टी के दौरान गिरफ़्तारी की खबरों पर सुजैन खान ने दी सफाई, इंस्टाग्राम पर समझाया पूरा मामला appeared first on Indian Pillar.

]]>
7037