Tandav On Prime Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sat, 02 Jan 2021 10:52:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Tandav On Prime Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Most Awaited Web Series 2021: द फैमिली मैन 2 से लेकर तांडव तक ये 7 वेब सीरीज परक रहेगी फैन्स की नजर https://www.indianpillar.com/bollywood/most-awaited-web-series-2021-these-series-will-launch-soon-from-the-family-man-season-2-to-tandav/ Sat, 02 Jan 2021 10:52:19 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=8875 नई दिल्ली, (मनोरंजन डेस्क)। नया वर्ष की शुरुआत हो चुका है। इसके साथ ही नई उम्मीदों की भी शुरुआत हो गई है। लॉकडाउन के समय लोगों का साथ ओटीटी कंटेंट…

The post Most Awaited Web Series 2021: द फैमिली मैन 2 से लेकर तांडव तक ये 7 वेब सीरीज परक रहेगी फैन्स की नजर appeared first on Indian Pillar.

]]>

नई दिल्ली, (मनोरंजन डेस्क)। नया वर्ष की शुरुआत हो चुका है। इसके साथ ही नई उम्मीदों की भी शुरुआत हो गई है। लॉकडाउन के समय लोगों का साथ ओटीटी कंटेंट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स ने बहुत ज्यादा दिया है। इन प्लेटफॉर्म्स ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि 2020 में लॉकडाउन की वजह से घरों में जो लोग कैद थे वो अब मनोरंजन के आदी हो चुके हैं। ऐसे में हम आपको उन सीरीज के बारे में बता रहे हैं जो 2021 में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाली हैं।

द फैमिली मैन 2:

यह सीरीज द फैमिली मैन का सीक्वल है। यह अमेजन प्राइम पर रिलीज की जाएगी। इसका फर्स्ट लुक जारी कर इस बात की पुष्टि कर दी गई है। इसमें मनोज बाजपेयी और शारिब हाशमी मुख्य भूमिका में होंगे।

तांडव:

यह अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। इसकी रिलीज डेट 15 जनवरी है। यह एक पॉलिटिकल-थ्रीलर सीरीज होगी। इसमें सैफ अली खान नजर आएंगे। इसे अली अब्बास ज़फ़र ने निर्देशित किया है। इसमें डिम्पल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, मोहम्मद ज़ीशान अयूब और तिग्मांशु धूलिया काम कर रहे हैं। वहीं, डीनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, गौहर खान, अमायरा दस्तूर, सारा जेन डायस, संध्या मृदुल, अनूप सोनी, हितेन तेजवानी, परेश पहूजा और शोनाली नागरानी भी इस सीरीज में नजर आएंगे।

जीत की जिद:

यह जी5 पर रिलीज होगी। यह 22 जनवरी को रिलीज की जाएगी। इसमें लीड रोल में अमित साध नजर आएंगे। इस सीरीज के निर्माता बोनी कपूर हैं। इसमें अमृता पुरी लीड रोल में हैं। अजय देवगन ने सीरीज को लेकर ट्वीट किया है कि यह एक सच्ची और प्रेरक कहानी है भारतीय सेना के हीरो दीपेंद्र सिंह सेंगर और उनकी पत्नी जया सेंगर की।

ब्रोकन ब्यूटीफुल सीजन 3:

यह सीरीज ऑल्ट बालाजी पर रिलीज की जाएगी। यह ब्रोकन ब्यूटीफुल का तीसरा सीजन है। इसमें सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी मुख्य भूमिका में होंगे। इन्हें अगस्त्य और रूमी में दिखाया जाएगा।

गुल्लक सीजन 2:

यह सीरीज सोनी लिव पर रिलीज की जाएगी। यह पिछली सीरीज गुल्लक का दूसरा सीजन है। यह टीवीएफ द्वारा बनाई गई है। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट का ऐलान हीं किया गया है।

The post Most Awaited Web Series 2021: द फैमिली मैन 2 से लेकर तांडव तक ये 7 वेब सीरीज परक रहेगी फैन्स की नजर appeared first on Indian Pillar.

]]>
8875