Tech Hindi News Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sat, 06 Feb 2021 10:23:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Tech Hindi News Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Bookmyshow पर देख सकेंगे वीडियो, भारत में लान्च हुआ ‘Bookmyshow स्ट्रीम वीडियो ऑन-डिमांड स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म https://www.indianpillar.com/technology/bookmyshow-stream-video-on-demand-streaming-platform-launched-in-india-here-are-the-detail/ Sat, 06 Feb 2021 10:23:23 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=9074 Bookmyshow अभी तक मूवी टिकट और लाइव शोज की टिकट बुकिंग के लिए उपयोग किया जाता था। लेकिन अब यूजर्स के लिए खुशखबरी है कि अब बुकमाईशा ने स्ट्रीम वीडियो…

The post Bookmyshow पर देख सकेंगे वीडियो, भारत में लान्च हुआ ‘Bookmyshow स्ट्रीम वीडियो ऑन-डिमांड स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म appeared first on Indian Pillar.

]]>
Bookmyshow अभी तक मूवी टिकट और लाइव शोज की टिकट बुकिंग के लिए उपयोग किया जाता था। लेकिन अब यूजर्स के लिए खुशखबरी है कि अब बुकमाईशा ने स्ट्रीम वीडियो ऑन डिमांड स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म को भारत में लान्च किया है। इस प्लेटफाॅर्म को ऐसे समय में लान्च किया गया है जब कोविड 19 महामारी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को काफी प्रभावित किया है। ऐसे में लोगों के बीच ओटीटी प्लेटफार्म काफी लोकप्रिय हुए हैं। बुकमाई शो के स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर आपको 600 से ज्यादा मूवी देखने को मिलेंगी।

Bookmyshow स्ट्रीम वीडियो ऑन-डिमांड स्ट्रीमिंग का इस्तेमाल यूजर्स एंड्राडइ और आईओएस दोनों प्लेटफार्म पर कर सकते हैं। लेकिन स्पष्ट कर दें कि यहां मूवी देखने को आपको अपी पसंदीदा मूवी के लिए भुगतान करना होगा या फिर आप रेंट पर भी मूवी देख सकते हैं। यहां आपको नई मूवी ही नहीं बल्कि पुरानी हिंदी मूवी भी देखने को मिलेगी।

ऐसे देख सकेंगे मूवी

अगर आप बुकमाईशो में मूवी स्ट्रीम का मजा लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले Bookmyshow ऐप डाउनलोड करना होगा। इसे डाउनलोड करने के बाद ऐप ओपन करें। ऐप ओपन होते ही टाप में आपको स्ट्रीम का विकल्प मिलेगा। स्ट्रीम पर क्लिक करते ही यहां आपको कई मूवी के विकल्प मिलेंगे। इनमें से आप जिस मूवी को देखना चाहते हैं उसे रेंट पर भी ले सकते हैं।

खास बात है कि Bookmyshow की इस सुविधा के बाद यूजर्स अब घर बैठे थिएटर जाए बिना ही मूवी का मजा ले सकेंगे। इसके लिए केवल आपको टिकट खरीदनी होगी। आप चाहें तो मूवी को रेंट पर भी ले सकेंगे। यहां 600 से ज्यादा मूवी और 72,000 घंटो से ज्यादा कंटेंट मौजूद है। इतना ही इस प्लेटफार्म पर शुक्रवार को कई मार्की प्रीमियर भी होंगे। कोविड 19 के चलते अभी सिनेमा हाल पूरी क्षमता के साथ नहीं चलाए जा रहे हैं ऐसे में फिल्मों की रिलीज के लिए बुकमाईशो की यह अच्छी पहल कही जा सकती है।

source

The post Bookmyshow पर देख सकेंगे वीडियो, भारत में लान्च हुआ ‘Bookmyshow स्ट्रीम वीडियो ऑन-डिमांड स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म appeared first on Indian Pillar.

]]>
9074
6,000mAh बैटरी के साथ Redmi 9 Power भारत में 15 दिसंबर को दे सकता है दस्तक, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स https://www.indianpillar.com/technical-news/redmi-9-power-with-6000mah-battery-may-launch-in-india-on-15-december-alongside-qled-mi-tv-know-expected-specifications/ Fri, 04 Dec 2020 06:56:55 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=4088 Redmi 9 Power के बारे में पिछले दिनों कुछ लीक्स सामने आए हैं जिनके मुताबिक यह स्मार्टफोन बाजार में दस्तक देने की तैयारी कर रहा है। वहीं अब सामने आई…

The post 6,000mAh बैटरी के साथ Redmi 9 Power भारत में 15 दिसंबर को दे सकता है दस्तक, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स appeared first on Indian Pillar.

]]>
Redmi 9 Power के बारे में पिछले दिनों कुछ लीक्स सामने आए हैं जिनके मुताबिक यह स्मार्टफोन बाजार में दस्तक देने की तैयारी कर रहा है। वहीं अब सामने आई एक नए लीक में दावा किया गया है कि Redmi 9 Power भारत में 15 दिसंबा को लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी की Redmi 9 सीरीज के तहत लॉन्च किए गए Redmi Note 9 4G का रिब्रांडेड वर्जन होगा। जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है। टिप्स्टर के खुलासे से पहले Redmi 9 Power को Google Play Console पर भी स्पॉट किया जा चुका है और चर्चा है कि यह भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने एक ​ट्वीट के माध्मय से Redmi 9 Power की लॉन्च डेट का खुलासा करते हुए बताया है कि यह स्मार्टफोन भारत में 15 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, आधिकारिक तौर पर Redmi 9 Power की लॉन्च डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कंपनी ने पिछले दिनों एक टीज के जरिए जानकारी दी थी कि वह अपना पहला QLED Mi TV भारत में लेकर आने वाली है। अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि QLED Mi TV और Redmi 9 Power को इसी महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Redmi 9 Power के संभावित स्पे​सिफिकेशन्स

Redmi 9 Power को लेकर अभी तक कई लीक्स व खुलासे सामने आ चुके हैं। जिनके मुताबिक यह पिछले दिनों चीन में लॉन्च किए गए Redmi Note 9 4G का रिब्रांडेड वर्जन होगा। जिसे भारतीय बाजार में Redmi 9 Power नाम से लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080×2,340 पिक्सल होगा। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 662 प्रोसेसर पर पेश होगा।

लीक्स के मुताबिक Redmi 9 Power में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी सेंसर 48MP का हो सकता है। जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी उपलब्ध हो सकती है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। कंपनी भारत में इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है।

source

The post 6,000mAh बैटरी के साथ Redmi 9 Power भारत में 15 दिसंबर को दे सकता है दस्तक, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स appeared first on Indian Pillar.

]]>
4088