The Fault in Our Stars Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Thu, 25 Jun 2020 16:41:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 The Fault in Our Stars Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म Dil Bechara Disney+ Hotstar पर 24 जुलाई को होगी रिलीज https://www.indianpillar.com/bollywood/sushant-singh-rajputs-final-movie-dil-bechara-will-release-on-24-july-on-disney-plus-hotstar/ Fri, 26 Jun 2020 04:30:49 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2534 बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को आज हर कोई याद कर रहा है। उनका अभिनय हर किसी के दिल में जिंदा है। सुशांत की आखिरी फिल्म Dil Bechara आखिरकार रिलीज…

The post सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म Dil Bechara Disney+ Hotstar पर 24 जुलाई को होगी रिलीज appeared first on Indian Pillar.

]]>

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को आज हर कोई याद कर रहा है। उनका अभिनय हर किसी के दिल में जिंदा है। सुशांत की आखिरी फिल्म Dil Bechara आखिरकार रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को 24 जुलाई को Disney+ Hotstar पर रिलीज किया जा रहा है। इससे पहले कोरोना लॉकडाउन के चलते इस फिल्म की रिलीज को रोक दिया था। अब जब Dil Bechara रिलीज होने जा रही है तो ऐसे में सुशांत के फैन्स के बीच मूवी को लेकर अलग उत्साह है।

कोरोना के चलते इस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के सम्मान में यह फिल्म यहां रिलीज की जा रही है। ये मूवी हर वो व्यक्ति भी देख पाएगा जिसके पास Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन नहीं है। Dil Bechara की बात करें तो यह मूवी वर्ष 2012 के द फॉल्ट इन आवर स्टार्स नोबल का ही अपडेशन है। इससे पहले इस नोबल पर वर्ष 2014 में मूवी बुन चुकी है। आपको बता दें कि Dil Bechara का नाम पहले किजी और मैनी रखा गया था। लेकिन किसी कारण के चलते इसे बदल दिया गया और आखिर में मूवी का नाम Dil Bechara रखा गया।

इस फिल्म का निर्देशन मुकेश छाबड़ा ने किया है। इन्हें इंडस्ट्री में कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर जाना जाता है। यह मुकेश की बतौर डेब्यू पहली फिल्म है। इस मूवी में मेन रोल में सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी है। सुशांत का नाम मूवी में मैनी और संजना का नाम किजी है। इस मूवी में सैफ अली खान, मिलिंद गुणाजी और जावेद जाफरी जैसे स्टार्स भी देखने को मिलेंगे। इसकी स्क्रीप्ट पर शशांक खेतान और सुप्रोतिम सेनगुप्ता ने काम किया है।

OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली इस मूवी को लेकर उत्साहित हैं। इससे पहले बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की मूवी गुलाबो-सिताबो थी। इसे Amazon Prime Video पर रिलीज किया गया था। वहीं, जल्द ही Netflix पर पर जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म गुंजन सक्सेना को भी रिलीज किया जाएगा।

The post सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म Dil Bechara Disney+ Hotstar पर 24 जुलाई को होगी रिलीज appeared first on Indian Pillar.

]]>
2534