Toll Plaza Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Thu, 27 May 2021 10:34:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Toll Plaza Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 टोल प्लाजा पर अगर वेटिंग टाइम 10 सेकंड से होगा ज्यादा, तो नहीं लगेगा टोल टैक्स, नाया नियम लागू https://www.indianpillar.com/automobile-news/if-waiting-time-is-more-than-10-seconds-at-toll-plaza-then-toll-tax-will-not-be-levied-new-rules-apply/ Thu, 27 May 2021 10:34:01 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=10006 अब टोल प्लाजा पर 10 सेकंड से अधिक वेट टाइम होने पर वाहनों को मुफ्त में जाने दिया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक नई अधिसूचना में बताया है…

The post टोल प्लाजा पर अगर वेटिंग टाइम 10 सेकंड से होगा ज्यादा, तो नहीं लगेगा टोल टैक्स, नाया नियम लागू appeared first on Indian Pillar.

]]>
अब टोल प्लाजा पर 10 सेकंड से अधिक वेट टाइम होने पर वाहनों को मुफ्त में जाने दिया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक नई अधिसूचना में बताया है कि टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार को कम करने के उपाय किये जा रहे हैं। इसके तहत अगर टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार 100 मीटर से ज्यादा होती है तो वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा।

इसके अलावा, अगर वाहनों को टोल टैक्स का भुगतान के लिए 10 सेकंड से ज्यादा का इंतजार करना पड़े, तो इस स्थिति में भी टोल टैक्स फ्री कर दिया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि टोल प्लाजा पर ट्रैफिक के बढ़ने से जाम की स्थित से बचा जा सके और वाहनों की आवाजाही सामान्य गति से चलती रहे।

NHAI के तजा आकड़ों के अनुसार अब टोल प्लाजा पर पहुंचने वाले 96 प्रतिशत वाहनों से भुगतान फास्टैग (FASTag) के जरिए लिया जा रहा है। वहीं, कुछ टोल बूथ पर यह 99 प्रतिशत तक दर्ज किया गया है। बता दें कि हाईवे पर जाम से मुक्त रखने के लिए और वाहनों की आवाजाही तेज करने के लिए NHAI ने फास्टैग टोल कलेक्शन को फरवरी 2021 से अनिवार्य कर दिया है।

बिना फास्टैग वाले वाहनों से टोल प्लाजा पर दोगुना टैक्स वसूला जाता है। NHAI के अनुसार ‘फास्टैग’ जैसे इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन के माध्यम से अब हाईवे पर जाम लगना कम हुआ है।फास्टैग को सभी पैसेंजर चारपहिया वाहन, बस, ट्रक, और निर्माण में उपयोग होने वाले कमर्शियल वाहनों के लिए लागू किया गया है। बता दें कि दोपहिया वाहनों में फास्टैग लगाना जरूरी नहीं है।

फास्टैग जारी करने का काम बैंकों और पॉइंट-ऑफ-सेल केंद्रों को सौंपा गया है। फास्टैग को ट्रांसपोर्ट ऑफिस से भी खरीदा जा सकता है। इसे लेने के लिए केवाईसी और व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की जानकारी देना अनिवार्य है। फास्टैग अमेजन और पेटीएम जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी खरीदा जा सकता है। फास्टैग के लिए My Fastag मोबाइल ऐप भी जारी किया गया है, जिसपर अधिक जानकारी पाई जा सकती है।

source

The post टोल प्लाजा पर अगर वेटिंग टाइम 10 सेकंड से होगा ज्यादा, तो नहीं लगेगा टोल टैक्स, नाया नियम लागू appeared first on Indian Pillar.

]]>
10006