top 5 budget sports bike Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Fri, 11 Dec 2020 07:20:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 top 5 budget sports bike Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 ये हैं देश की बेस्ट और किफायती स्पोर्ट्स बाइक, कीमत 1 लाख रुपये से है कम https://www.indianpillar.com/automobile-news/these-are-the-5-affordable-sports-bikes-in-the-country-the-price-is-less-than-1-lakh-rupees/ Fri, 11 Dec 2020 08:00:05 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=5051 भारत का ऑटोमोबाइल (Automobile) सेक्टर लगातार बढ़ता जा रहा है. वाहन निर्माता कंपनियां लगातार बाजार में नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रही हैं. युवाओं में इस वक्त स्पोर्ट्स बाइक का काफी…

The post ये हैं देश की बेस्ट और किफायती स्पोर्ट्स बाइक, कीमत 1 लाख रुपये से है कम appeared first on Indian Pillar.

]]>
भारत का ऑटोमोबाइल (Automobile) सेक्टर लगातार बढ़ता जा रहा है. वाहन निर्माता कंपनियां लगातार बाजार में नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रही हैं. युवाओं में इस वक्त स्पोर्ट्स बाइक का काफी क्रेज देखा जा रहा है. वे तरह-तरह की स्पोर्ट्स बाइक खरीदकर अपना पैशन फॉलो कर रहे हैं. अधिकतर कंपनियां युवाओं के क्रेज को देखते हुए ही बाइक डिजाइन कर रही हैं. आज आपको कुछ ऐसी स्पोर्ट्स बाइक के बारे में बताएंगे, जो शानदार फीचर्स से लैस हैं और इस कैटेगरी में सबसे सस्ती हैं. ये बाइक आपके बजट में भी फिट हो सकती हैं.

TVS Apache RTR 200 4V

टीवीएस की इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 97,600 रुपए है. यह बाइक कई शानदार फीचर्स से लैस है. इसमें 197.75 CC का सिंगल सिलिंडर इंजन है, जो काफी मजबूत है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक 3.9 सेकंड में 0 से 60 km/h की स्पीड पकड़ सकती है. इसकी डिजाइन भी काफी शानदार है, जो लोगों को काफी पसंद आती है.

Bajaj Pulsar 220F

बजाज कंपनी की पल्सर बाइक मार्केट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्पोर्ट्स बाइक है. यह अच्छी डिजाइन के अलावा धांसू इंजन के साथ आती है. पल्सर 220F  की डिजाइन काफी शानदार है. इसमें 220 CC का इंजन है. इसका दूसरा मॉडल NS 200 का इंजन पहले की अपेक्षा थोड़ा छोटा है, लेकिन काफी मजबूत है. दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपए है.

Yamaha FZS V3 ABS

इसी साल लॉन्च हुई यामाहा एफजेड वी3 एबीएस बाइक हल्की और बेहतरीन डिजाइन वाली बाइक है. इसमें 149 CC सिंगल सिलिंडर इंजन है, जो इसे एक बढ़िया स्पोर्ट्स बाइक बनाता है. इसका इंजन फाइव स्पीड ट्रांसमिशन में भी सक्षम है. दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 97,000 रुपए है.

Suzuki Gixxer

सुजुक की लाइटवेट (हल्की) स्पोर्ट्स बाइक Gixxer का नाम GSX सीरीज से लिया गया है. इस बाइक में 155 CC का सिंगल सिलिंडर इंजन है. इसमें फाइव स्पीड गियरबॉक्स है. इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 88,900 रुपए है. इसकी ऑन-रोड कीमत बढ़ सकती है.

Source link

The post ये हैं देश की बेस्ट और किफायती स्पोर्ट्स बाइक, कीमत 1 लाख रुपये से है कम appeared first on Indian Pillar.

]]>
5051