travel plans Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sat, 11 Jan 2020 03:36:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 travel plans Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 IRCTC लाया जापान घूमने का मौका, जानें कितने का है पैकेज https://www.indianpillar.com/travel-news/irctc-japan-tour-package-here-are-the-cost-an-package-details/ Thu, 09 Jan 2020 09:30:49 +0000 https://indianpillar.com/?p=615 जापान के बारे में तो हम सभी ने सुना है। इसे Land of Rising Sun कहा जाता है। इसे अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। यह चौथा…

The post IRCTC लाया जापान घूमने का मौका, जानें कितने का है पैकेज appeared first on Indian Pillar.

]]>

जापान के बारे में तो हम सभी ने सुना है। इसे Land of Rising Sun कहा जाता है। इसे अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। यह चौथा सबसे बड़ा ऐसा देश है जो पानी से घिरा हुआ है। यहां लगभग 6,852 द्वीप शामिल हैं। यहां कई गर्म झरने मौजूद हैं। साथ ही यहां के पहाड़ भी बेहद खुबसूरत हैं। कई लोगों का सपना होता है कि वो जापान जाएं लेकिन कुछ न कुछ वजहों के चलते ऐसा नहीं हो पाता है। लेकिन अगर आप भी जापान घूमना चाहते हैं तो IRCTC आपके लिए एक अच्छा ऑफर लेकर आया है।

जानें क्या है IRCTC के इस पैकेज में:

इस पैकेज का नाम Joys of Japan है। यह 6 रात और 7 दिन का टूर पैकेज है। इसमें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा भी शामिल है। IRCTC की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, यह टूर अगले वर्ष 26 फरवरी को शुरू होगा। यह मुंबई एयरपोर्ट से शुरू किया जाएगा। यात्रियों को जापान की राजधानी टोक्यो के अलावा माउंट फूजी, हिरोशिमा, ओसाका, क्योटो घुमाया जाएगा।

कब से कब तक होगी यात्रा:

यह यात्रा अगले वर्ष 2021 में 26 फरवरी को रात 10 बजे शुरू होगी। इस दिन यात्री मुंबई से टोक्यो के लिए उड़ान भरेंगे। यहां तक की यात्रा 11 से 12 घंटे की होगी। यात्री 27 फरवरी को टोक्यो पहुंचेंगे। यहां घूमने के बाद यात्रियों को माउंट फूजी, हिरोशिमा, ओसाका और क्योटो घुमाया जाएगा। यहां से 3 मार्च को उन्हें वापस टोक्यो लाया जाएगा। यहां से सुबह 11:45 बजे फ्लाइट मुंबई के लिए रवाना होगी। इसके बाद शाम 06:25 बजे यात्री मुंबई लैंड करेंगे।

जानें कितना होगा खर्च:

  • एक व्यक्ति- 2,06,000 रुपये प्रति व्यक्ति
  • दो व्यक्ति – 1,72,000 रुपये प्रति व्यक्ति
  • तीन व्यक्ति – 1,72,000 रुपये प्रति व्यक्ति

हालांकि, अगर आप अपने पूरे परिवार को ट्रिप पर ले जाना चाहते हैं तो ध्यान रहे कि छोटे बच्चो को किसी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी। दो से 11 साल के बच्चों के लिए तो अतिरिक्त बैड के साथ 1,72,000 रुपये और बिना बैड के 1,38,000 रुपये होगा।

The post IRCTC लाया जापान घूमने का मौका, जानें कितने का है पैकेज appeared first on Indian Pillar.

]]>
615