Triumph Bonneville T100 Black Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Fri, 12 Jun 2020 11:24:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 Triumph Bonneville T100 Black Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Triumph Bonneville T100 Black और Bonneville T120 Black भारत में लॉन्च, कीमत 8.87 लाख से शुरू https://www.indianpillar.com/automobile-news/triumph-bonneville-t100-black-and-bonneville-t120-black-launched-in-india-know-price-and-features/ Fri, 12 Jun 2020 10:41:56 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2081 भारतीय बाजार में Triumph मोटरसाइकिल इंडिया ने Triumph Bonneville के दो नए वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं। इनमें Triumph Bonneville T100 और Triumph Bonneville T120 के ब्लैक एडिशन शामिल हैं। ये…

The post Triumph Bonneville T100 Black और Bonneville T120 Black भारत में लॉन्च, कीमत 8.87 लाख से शुरू appeared first on Indian Pillar.

]]>
भारतीय बाजार में Triumph मोटरसाइकिल इंडिया ने Triumph Bonneville के दो नए वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं। इनमें Triumph Bonneville T100 और Triumph Bonneville T120 के ब्लैक एडिशन शामिल हैं। ये ब्लैक एडिशन्स कंपनी की रेग्युलर बाइक्स Boneville T100 और T120 पर आधारित हैं। इन चारों बाइक्स में केवल कलर का ही अंतर है। कीमत की बात करें तो Triumph Bonneville T100 ब्लैक की कीमत 8.87 लाख रुपये है। वहीं, Triumph Bonneville T120 ब्लैक की कीमत 9.97 लाख रुपये है। ये इनकी एक्स शोरूम कीमत है।

Triumph Bonneville T100 ब्लैक और Bonneville T120 ब्लैक के फीचर्स: इसके स्पेसिफिकेशन्स पहले जैसे ही हैं। ग्लोबल तौर पर Triumph सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है। T100 ब्लैक की बात करें तो इसमें मैट ब्लैक या ग्लोस ब्लैक फिनिश उपलब्ध कराया गया है। वहीं, T120 की बात करें तो इसमें मैट ग्रैफाइट फिनिश मौजूद है।

Bonneville T120 ब्लैक में हाई-टॉर्क 1200 cc, 8-वाल्व पैरेलेल-ट्विन इंजन मौजूद है। यह 270-डिग्री फाइरिंग इंटरवल और सिंगल ओवरहेड कैम के साथ पेश किया गया है। इसका इंजन 6550 rpm पर 79 bhp की पावर और 3100 rpm पर 105 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिए गए हैं। साथ ही LED डेटाइम रनिंग लाइट, ड्यूल-चैनल ABS, राइड-बाय-वायर, टू राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, हीटेड ग्रिप्स, सेंटर स्टैंड और एक इंजन इमोबिलाइजर जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। अब बात करते हैं ब्लैक्ड आउट पार्ट्स। इसमें इंजन, व्हील्स, बॉडीवर्क, मिरर्स, हेडलाइट बेजेल और टर्न इंडीकेटर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

अब आते हैं Bonneville T100 पर। इसमें 900 cc पैरेलेल-ट्विन इंजन मौजूद है। यह 5900 rpm पर 54 bhp की पावर और 3230 rpm 80 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इशमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिए गए हैं। यह राइड-बाय-वायर, ड्यूल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, USB चार्जिंग सॉकेट और एक क्लासिक ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

The post Triumph Bonneville T100 Black और Bonneville T120 Black भारत में लॉन्च, कीमत 8.87 लाख से शुरू appeared first on Indian Pillar.

]]>
2081