TVS Apache RTR 160 new price Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Sat, 08 Aug 2020 09:48:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 TVS Apache RTR 160 new price Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 TVS Apache RTR 160 4V BS6 की कीमतों में हुआ इजाफा, जानें नई कीमत https://www.indianpillar.com/automobile-news/tvs-apache-rtr-160-4v-bs6-prices-go-up-new-price/ Sat, 08 Aug 2020 09:48:34 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=3421 TVS कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक BS6 Apache RTR 160 4V की कीमत में 1,050 रुपये का इजाफा किया है। यह बाइक दो वेरिएंट में…

The post TVS Apache RTR 160 4V BS6 की कीमतों में हुआ इजाफा, जानें नई कीमत appeared first on Indian Pillar.

]]>

TVS कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक BS6 Apache RTR 160 4V की कीमत में 1,050 रुपये का इजाफा किया है। यह बाइक दो वेरिएंट में आती है। RTR 160 4V डिस्क ब्रेक की एक्स शोरूम कीमत पहले 1,06,000 रुपये थी जो अब बढ़कर 1,07,050 रुपये हो गई है। वहीं, RTR 160 4V ड्रम ब्रेक की कीमत पहले 1,02,950 रुपये थी जो अब बढ़कर 104,000 रुपये एक्स शोरूम कीमत हो गई है। इससे पहले मई महीने में कंपनी ने Apache RTR 160 4V की कीमत में 2,000 रुपये बढ़ाई गई थी। अब कंपनी ने फिर से इस बाइक की कीमत में 1,050 रुपये का इजाफा किया है।

TVS Apache RTR 160 4V BS6 के फीचर्स: इस बाइक में 159.7CC चार वाल्व के साथ सिंगल सिलेंडर ऑयल कूल BS6 इंजन दिया गया है। यह इंजन 5 स्पीड गियर बॉक्स से लैस है। नई BS6 RTR 160 4V बाइक में 15.8 bhp की पावर और 14.12Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इस बाइक के फ्रंट में टेलिस्कॉपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया गया है और रियर में मोनोशॉक दिया गया है। कंपनी ने रियर डिस्क ऑप्शनल में उपलब्ध कराए हैं। RTR 160 4V ड्यूल-चैनल ABS स्टैंडर्ड फिटमेंट दिया गया है। BS6 Apache 160 4V में ब्लैक और व्हाइट शेड्स के साथ फ्लाई स्क्रीन और कॉन्ट्रास्ट रेसिंग डेकल्स दिया गया है। इसके अलावा बाइक के स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

TVS Apache RTR 160 4V की तरह कंपनी ने Apache RTR 200 4V की कीमत को भी 1,050 रुपये बढ़ाया है। कीमत बढ़ने के बाद Apache RTR 200 4V की एक्स शोरूम कीमत 1,28,550 रुपये हो गई है। TVS Apache RTR 200 4V में 197.75 CC ऑयल कूल 4 वाल्व सिंगल कैलेंडर इंजन दिया गया है। इस बाइक में 5 स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है। यह इंजन 20.5bhp की पावर और 16.8 नम टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें ड्यूल चॅनेल ABS सिस्टम दिया गया है। फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिया गया है।

The post TVS Apache RTR 160 4V BS6 की कीमतों में हुआ इजाफा, जानें नई कीमत appeared first on Indian Pillar.

]]>
3421