whatsapp feature Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Fri, 05 Feb 2021 13:51:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 whatsapp feature Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 Whatsapp प्राइवेसी पालिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, जानें वजह https://www.indianpillar.com/technology/whatsapp-privacy-policy-supreme-court-refuse-hearing-on-whatsapp-new-privacy-policy-know-the-reason/ Fri, 05 Feb 2021 13:47:33 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=9065 इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp ने अपनी नई प्राइवेसी पालिसी को 15 मई 2021 तक के लिए टाल दिया है। साथ ही कंपनी की ओर से इस पालिसी को लेकर कई…

The post Whatsapp प्राइवेसी पालिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, जानें वजह appeared first on Indian Pillar.

]]>
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp ने अपनी नई प्राइवेसी पालिसी को 15 मई 2021 तक के लिए टाल दिया है। साथ ही कंपनी की ओर से इस पालिसी को लेकर कई बार सफाई भी दी जा चुकी है। वहीं अब Whatsapp प्राइवेसी पालिसी एक बार फिर चर्चा में छाई हुई है और इसकी वजह सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार करना है। सुप्रीम कोर्ट ने Whatsapp प्राइवेसी पालिसी को लेकर सुनवाई करने से इनकार दिया है। आइए जानते हैं इसकी मुख्य वजह….

सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

16 जनवरी को दायर हुई थी याचिका

Whatsapp की नई प्राइवेसी पालिसी को लेकर छोटे व्यापारियों के संगठन कैट ने 16 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका दायर करते समय कहा गया था कि यह याचिका Whatsapp के भारतीय यूजर्स के हित में है और इसे जनहित याचिका के तौर पर दायर किया गया।

याचिका में शामिल थे ये बिंदु

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाला वकील नारायण शर्मा अपने ट्विटर हैंडर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि इस याचिका में मेरे कुछ महत्वपूर्ण बिंदु है। जैसे कि फाॅरेंसिक और तकनीकी ऑडिट कंपनियों के डाटा सेंटर में होने चाहिए।

दिल्ली हाई कोर्ट ने की थी सुनवाई

गौरतलब है कि Whatsapp की नई प्राइवेसी पालिसी को लेकर पहले ही दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। पहली सुनवाई में दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा थ कि Whatsapp एक प्राइवेट मैसेजिंग ऐप है और यदि इससे आपकी निजता भंग होती है कि आप इस ऐप को डिलीट कर दें। आप जिस ऐप पर भरोसा करते हैं उस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

source

The post Whatsapp प्राइवेसी पालिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, जानें वजह appeared first on Indian Pillar.

]]>
9065
WhatsApp पर खुद चला जाएगा किसी के भी मैसेज का रिप्लाई, जानें कैसे https://www.indianpillar.com/technology/whatsapp-autoreply-feature-for-when-you-are-offline-know-how/ Sun, 21 Jun 2020 11:30:53 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=2367 अब तक आप लोग Gmail या Facebook का ऑटो-रिप्लाई फीचर इस्तेमाल करते आए हैं। आज हम आपको इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp के एक ऐसे फीचर के बारे में बताने जा…

The post WhatsApp पर खुद चला जाएगा किसी के भी मैसेज का रिप्लाई, जानें कैसे appeared first on Indian Pillar.

]]>

अब तक आप लोग Gmail या Facebook का ऑटो-रिप्लाई फीचर इस्तेमाल करते आए हैं। आज हम आपको इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp के एक ऐसे फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप WhatsApp मैसेज का ऑटो रिप्लाई कर सकते हैं। आजकल लोग WhatsApp का इस्तेमाल सिर्फ चैटिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपना व्यापार बढ़ाने के लिए भी करते हैं। इसी कारण बड़ी संख्या में लोग WhatsApp Business ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पर अपनी प्रोफाइल बनानी होती है और अपने व्यापार के बारे में जानकारी देनी होती है। फिर सीधे WhatsApp के माध्यम से व्यापारी ग्राहकों से संपर्क कर सकते हैं।

WhatsApp की खास बात यह है की ग्राहक को तुरंत रिप्लाई करने के लिए आपको हर समय WhatsApp चलाने की जरुरत नहीं होती। इस ऐप पर ऑटो-रिप्लाई फीचर के माध्यम से आपका काम बहुत आसान हो जाता है।

जानें WhatsApp ऑटो रिप्लाई फीचर के बारे में:

WhatsApp Business ऐप में यूजर्स को Away Messages एक ऑप्शन दिया गया है। इसमें आप कोई मैसेज पहले से ही लिख कर रख सकते हैं जो की ऑटो-रिप्लाई के समय रिप्लाई के तौर पर मैसेज भेजने वाले को मिल जाता है। इस ऐप पर Away Hours का भी एक ऑप्शन दिया गया है। इसमें आप ऑटो-रिप्लाई भेजे जाने का समय भी सेट किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस फीचर को इस्तेमाल करने का तरीका।

1. इसके लिए सबसे पहले WhatsApp Business ऐप की सेटिंग में जाना होगा। फिर Business Settings पर जाएं।
2. अब Away Messages ऑप्शन पर जाकर Send Away Messages पर क्लिक करें।
3. Send Away Messages ऑप्शन पर आप जो भी मैसेज लिखना चाहते हैं रिप्लाई के तौर पर वो मैसेज टाइप कर दीजिए और फिर OK पर क्लिक करें।
4. अब आपको यह निर्धारित करना होगा की यह मैसेज किस समय जाए। इस जगह पर आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे।

  • पहला Always Send: अगर आप ज्यादा देर तक उपलब्ध नहीं रहेंगे तो इस ऑप्शन का चयन करें।
  • दूसरा ऑप्शन है Custom Schedule: अगर आप किसी निर्धारित समय पर मैसेज भेजना चाहते हैं तो इस ऑप्शन का चयन करें और समय सेट करें।
  • तीसरा ऑप्शन है Outside of Business Hours: इस ऑप्शन का चयन उस समय के लिए किया जाता है जब व्यापर बंद रहने के समय भी ऑटो-रिप्लाई भेजना हो। आप अपने बिजनेस प्रोफाइल में व्यापार खुलने का समय सेट कर सकते हैं।

5.अब आपको ऑप्शन मिलेगा की यह मैसेज किन लोगों को भेजा जाए। इसमें आपको चार ऑप्शन मिलेगा।

  • पहला Everyone: इस ऑप्शन को सेलेक्ट करने पर सभी लोगों को ऑटो-रिप्लाई मिलेगा।
  • दूसरा Everyone Not In Address Book: इस ऑप्शन को सेट करने पर जब भी कोई अनजान नंबर से मैसेज आएगा तो उनको ऑटो-रिप्लाई जाएगा।
  • तीसरा Everyone Except: इस ऑप्शन में आप खुद निर्धारित कर सकते हैं की किन लोगों को छोड़कर बाकि सबको यह ऑटो-रिप्लाई जाए।
  • चौथा Only Send To: इस ऑप्शन के माध्यम से आप चुनिंदा लोगों को ऑटो-रिप्लाई भेज सकते हैं।

The post WhatsApp पर खुद चला जाएगा किसी के भी मैसेज का रिप्लाई, जानें कैसे appeared first on Indian Pillar.

]]>
2367