yoga asana Archives - Indian Pillar Hindi latest Hindi News,हिन्दी खबरें समाचार India Pillar Wed, 26 Feb 2020 18:36:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://i0.wp.com/www.indianpillar.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-indian-pillar-fevicon-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 yoga asana Archives - Indian Pillar 32 32 168247845 यह 3 योगासन से अपने मस्तिष्क को रखे तेज़ https://www.indianpillar.com/lifestyle/keep-your-mind-sharp-with-3-simple-yoga-asana/ Thu, 27 Feb 2020 07:26:40 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=1002 लोग अक्सर वर्कआउट यही सोचकर करते है कि इससे उनका शरीर लचीला रहेगा। बॉडी को स्टाइलिस्ट आकर मिलेगा। मोटापा कम होगा और बीमारी से दूर रहेंगे। क्या कभी अपने सोचा…

The post यह 3 योगासन से अपने मस्तिष्क को रखे तेज़ appeared first on Indian Pillar.

]]>

लोग अक्सर वर्कआउट यही सोचकर करते है कि इससे उनका शरीर लचीला रहेगा। बॉडी को स्टाइलिस्ट आकर मिलेगा। मोटापा कम होगा और बीमारी से दूर रहेंगे। क्या कभी अपने सोचा कि मस्तिक यानी दिमाग को भी तंदुरुस्त रखना चाहिए? दिमाग स्वस्थ रहने से आप स्ट्रेस फ्री रहेंगे और सही समय पर सही निर्णय भी ले पाएंगे। आपकी बुद्धि का विकास होगा और आप सफलता की ओर बढ़ेंगे। योगासान से आप अपने दिमाग को स्वस्थ रख सकते है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासान के बारे में बताएंगे जो आपके दिमाग को स्वस्थ रखने में सहायक है।

ताड़ासन:

Tadasana

ताड़ासन से शरीर लचीला होता है। सांस प्रणाली ज्यादा सक्रिय और संतुलित रहती है। ताड़ासन से मानसिक एकाग्रता बढ़ती है। इससे आप अपने काम पर पूरा फोकस कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए आप सीधे खड़े हो जाएं। यह ध्यान में रखना होगा कि आपकी कमर और गर्दन एकदम सीधी रहनी चाहिए। दोनों हाथ को सिर के ऊपर रखें और एक हाथ की उंगलियों को दूसरे हाथों की उंगलियों में फसाएं। अब दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाते हुए लम्बी सांस लें इसके साथ पंजों के सहारे शरीर को थोड़ा ऊपर की ओर उठाएं। इस अवस्था में थोड़ा रुकें और दोबारा पहले वाली पोजीशन में आ जाएं। इसको 2-4 मिनट तक दोहराएं।

वज्रासन:

Vajrasana

 

वज्रासन से हार्ट बीट संतुलित रहती है। यह स्ट्रेस और तनाव को कम करता है। इसके नियमित अभ्यास से जांघों की मासपेशियां मजबूत होती हैं। पाचन तंत्र ठीक होता है, पीठ और कमर दर्द में भी आराम मिलता है। इस आसन को करने के लिए जमीन पर घुटना मोड़ कर बैठ जाएं। आप इस तरह बैठे की आपका हिप आपकी एड़ियों के ऊपर रहे। ध्यान रखें कि दोनों घुटने और दोनों पंजे एक-दूसरे से टच रहना चाहिए। अब दोनों हथेली दोनों घुटनों पर रखें। अब धीरे-धीरे सांस ले और छोड़े। इस आसन को आप दोपहर के भोजन और रात के भोजन के बाद 5 मिनट कर सकते हैं। धीरे-धीरे इसका समय बढ़ा सकते हैं।

भ्रमण प्राणायाम:

bhraman-pranayam

यह आसन मूल रूप से सांस लेना और सांस छोड़ना ही है। इसको करना बहुत आसान है। इसे पैदल चलते हुए या टहलते हुए किया जाता है। इसे करने के लिए टहलते हुए शरीर को सीधा रख कर धीरे-धीरे गहरी सांस लें। अच्छी तरह से पूरी सांस लेने के बाद कुछ देर सांस को रोकें। उसके बाद सांस धीरे-धीरे छोड़े। इस प्रक्रिया को 10-12 बार दोहराएं।

इस आसन का रोज अभ्यास करें। इससे फेफड़े मजबूत होते हैं। शारीरिक रूप से जो लोग कमजोर महसूस करते हैं उनको फायदा मिलता है। दिल स्वस्थ रहता है। अस्थमा के मरीज को फायदा मिलता है। यह आसन क्रोध, निराश, चिड़चिड़ा पन से मुक्ति दिलाता है। एकाग्रता, मनोबल, बुद्धि बढ़ाता है।

The post यह 3 योगासन से अपने मस्तिष्क को रखे तेज़ appeared first on Indian Pillar.

]]>
1002
रोजाना 10 मिनिट से ऐसे रखे खुद को मोटापे से दूर https://www.indianpillar.com/lifestyle/10-minute-every-day-to-reduce-fat-effective-way/ Thu, 27 Feb 2020 03:49:58 +0000 https://www.indianpillar.com/?p=995 आज की चकाचौन्द भरी दुनिया में कौन खुद को स्लिम ट्रिम नहीं रखना चाहता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे, स्वस्थ खाना, वर्कआउट आदि को प्रयोग करते रहते हैं।…

The post रोजाना 10 मिनिट से ऐसे रखे खुद को मोटापे से दूर appeared first on Indian Pillar.

]]>

आज की चकाचौन्द भरी दुनिया में कौन खुद को स्लिम ट्रिम नहीं रखना चाहता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे, स्वस्थ खाना, वर्कआउट आदि को प्रयोग करते रहते हैं। इसमें सबसे ज्यादा लोग अपने मोटापे से परेशान हैं। मोटापा अपने साथ बहुत सारी बीमारिया लाता है। साथ ही इंसान कि खूबसूरती को भी बिगड़ देता है। मोटे लोगों को जल्दी थकावट आती हैं। रोजमर्रा की कामों में भी परेशानियां आती हैं। शरीर में आलस आ जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासान के बारे में बताएंगे जिसके नियमित अभ्यास करने से आपको मोटापे से छुटकारा मिल सकता है।

भुजंगासन:

भुजंगासन से आपको पेट की चर्बी से तो निजात मिलती है। साथ ही आपकी बाजुओं, कमर और पेट की मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है। वहीं, शरीर का लचीलापन भी बढ़ जाता है।

bhujangasan

आसन करने की विधि:

इस आसन को करने के लिए पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। अपनी दोनों हथेलियां चेहरे के बराबर जमीन पर रखें। दोनों पैरों के पंजों को एक साथ इस तरह रखें की दोनों पंजो में 4 इंच करीब फासला रहे। जितना हो सके अपने पैरों और पंजों को स्ट्रेच करके रखें। अब अपनी बाजुओं के सहारे अपनी कमर के ऊपरी भाग को ऊपर की तरफ ले जाएं। जिससे शरीर का सारा वजन आपकी दोनों बाजुओं पर पड़े। इस हालत में अपने शरीर को स्ट्रेच करें और सांस लें। कुछ समय तक इस हालत में रुकें। अपनी क्षमता के अनुसार फिर वापस पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। इस प्रक्रिया को दोहराएं और धीरे-धीरे इसका समय बढ़ाएं।

बलासन:

बलासन बहुत ही आसान है। जिन लोगों ने नया-नया योग करना शुरू किया है उनके लिए यह बहुत आसान है। इससे पेट की चर्बी तो कम होती ही हैं साथ ही शरीर की बाकी मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

balasana

आसन करने की विधि:

इस आसन को करने के लिए आप समतल जमीन पर पैरों को मोड़ के घुटनों के बल बैठ जाएं। आप इस तरह बैठे की आपकी शरीर का सारा वजन आपके पंजों ओर एड़ियों पर रहे। अब अपने दोनों हाथ को पीछे एड़ियों के पास रखें। फिर सांस लेते हुए आगे की ओर झुकें। इस हालत में आपका छाती आपके घुटनों को छुएं और आपके माथे से जमीन को छुएं या छूने की कोशिश करे। इस हालत में कुछ समय रुकने के बाद वापस बैठने की पोजीशन में आ जाएं। इस प्रक्रिया को कम से कम 5 से 10 बार दोहराएं समय के साथ-साथ दोहराएं की लिमिट को बढ़ाएं।

धनुरासन:

धनुरासन से शरीर का फैट तो कम होता ही है। साथ ही पेट, कमर, ओर जांग की चर्बी भी तेजी से कम होती है। इसके अलावा रीढ़ की हड्डी, कमर, घुटना, कंधे के मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

Dhanurasana

आसन करने की विधि:

इस आसन को करने के लिए आप जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। फिर अपने दोनों पैरों को अपने दोनो हाथों से पकड़ लें। आपने हाथों से अपने दोनों पैरों को पीछे की तरफ खींचे और अपने पूरे शरीर को स्ट्रेच कर पीछे की तरफ धनुष की आकार में मोड़ने कि कोशिश करें। इस हालत में 30 से 40 सेकेंड रुकें। फिर सीधे पेट बल लेट जाएं पहले जैसा। इस प्रक्रिया को कम से कम 5 से 6 बार दोहराएं। समय के साथ इसकी दोहराने की प्रक्रिया को बढ़ाएं।

इस तरह 3 महीने तक रोजाना 10 मिनट आसन कर आपको अच्छा परिणाम मिलेगा।

The post रोजाना 10 मिनिट से ऐसे रखे खुद को मोटापे से दूर appeared first on Indian Pillar.

]]>
995