Lenovo ने Ideapad की नई रेंज की भारत में लॉन्च , कीमत 26,990 रुपये से शुरू

भारतीय मार्केट में Lenovo IdeaPad Slim 3, IdeaPad Slim 5, IdeaPad Gaming 3 और Yoga Slim 7i लॉन्च कर दिया गया है। इन्हें इंटेल और AMD Ryzen प्रोसेसर्स के साथ पेश किया गया है। साथ ही इनमें हाइब्रिड SSD और HDD स्टोरेज विकल्प, डॉल्बी ऑडियो और ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी उपलब्ध है। गेमर्स के लिए कंपनी ने IdeaPad Gaming 3 लैपटॉप पेश किया है जो गेमिंग कीबोर्ड और Nvidia GeForce GTX 1660Ti तक का ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है।

Lenovo IdeaPad Slim 3, IdeaPad Slim 5, IdeaPad Gaming 3 और Yoga Slim 7i की कीमत: IdeaPad Slim 3 की कीमत 26,990 रुपये से शुरू होकर 40,990 रुपये तक है। इसे एबीस ब्लू और प्लेटिनम ग्रे कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसे Amazon, Lenovo ऑनलाइन स्टोर और सभी Lenovo एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर उपलब्ध करा दिया गया है। Lenovo IdeaPad Slim 5 की कीमत 61,990 रुपये से शुरू है। वहीं, Lenovo IdeaPad Gaming 3 की कीमत 73,990 रुपये से शुरू है। Lenovo Yoga Slim 7i की कीमत 82,990 रुपये से शुरू होता है। इन्हें अगले महीने से उपलब्ध कराया जाएगा।

Lenovo IdeaPad Slim 3 के फीचर्स: इसमें 14 इंच से लेकर 15 इंच फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1920×1080 है। इसमें 10 जनेरेशन इंटेल कोर या AMD Ryzen प्रोसेसर्स समेत SSD और HDD के हाइब्रिड विकल्प दिए गए हैं। इसमें वाई-फाई 6 कनेक्टिविटी और दो यूएसबी 3.1 पोर्ट्स उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें फिंगरप्रिंट रीडर भी दिया गया है। इसमें डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट दिया गया है। इसका वजन 1.6 किलोग्राम है। इसकी बैटरी को सिंगल चार्ज में 8.5 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Lenovo IdeaPad Slim 5 के फीचर्स: इसमें 14 इंच से लेकर 15 इंच फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1920×1080 है। इसमें 10 जनेरेशन इंटेल कोर i7 या AMD Ryzen 7 दिए गए हैं। इसमें Nvidia GeForce MX330 ग्राफिक्स तक उपलब्ध कराया गया है। इसमें फिंगरप्रिंट रीडर भी दिया गया है। इसमें डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट दिया गया है। इसमें प्राइवेसी शटर भी दिया गया है जो बिल्ट-इन वेबकैम में उपलब्ध है। इसे प्लैटिन ग्रे, ग्रेफाइट ग्रे और लाइट टील कलर में उपलब्ध कराया गया है।

Lenovo IdeaPad Gaming 3 के फीचर्स: इसमें 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 10 जनेरेशन इंटेल कोर i7 और AMD Ryzen प्रोसेसर विकल्प दिया गया है। साथ ही Nvidia GTX 1660Ti तक ग्राफिक्स भी उपलब्ध है। यह रैपिड चार्ज तकनीक के साथ पेश किया गया है। इसमें गेमिंग कीबोर्ड दिया गया है जो 1.5mm की ट्रैवल के साथ पेश किया गया है।

Lenovo Yoga Slim 7i के फीचर्स: इसमें 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 4K रेजोल्यूशन तक दिया गया है। इसमें डॉल्बी विजन सपोर्ट दिया गया है। इसमें 10 जनेरेशन इंटेल कोर i7 और AMD Ryzen 7 प्रोसेसर विकल्प दिया गया है। इसमें एल्यूमिनियम चेसिस और डॉल्बी एटमॉस स्पीकर सिस्टम उपलब्ध कराया गया है। साथ ही वाई-फाई 6 विकल्प दिया गया है। इसमें इंफ्रारेड कैमरा दिया गया है। यह कॉर्टेना सपोर्ट के साथ आता है। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 14 घंटे तक चल सकती है।

%d bloggers like this: