Petrol की कीमत बढ़ने के साथ साथ ऑटो मनुफैक्टर कंपनिया इलेक्ट्रिक वाहन बनाने पर ज्यादा ध्यान दे रही है |
इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण के अनुकूल तो है ही साथ में आम लोगों के प्रति इसकी जागरूकता बढ़ाने के लिए कुछ सब्सिडी भी प्रदान कर रही है |
लेकिन पिछले कुछ समय से कई सारे कंपनियां Hydrogen से स्कूटर चलाने पर काम कर रही है |
लेकिन यह प्रोजेक्ट अभी तक सही से प्रोडक्शन मॉडल के लिए रेडी नहीं हो पाया |
धीरे धीरे ही सही बैटरी पावर Electric Scooter मार्किट में अपना पकड़ बना रही है |
परन्तु ऐसे लोगों के पास दो ही विकल्प है, बैटरी चार्ज करने के लिए घर या चार्जिंग स्टेशन |
बैटरी वाली Electric Vehicle की सबसे बड़ी ड्राबैक यह है की इसको चार्जिंग में अधिक समय लगता है |
ख़बरों के अनुसार TVS कंपनी hydrogen पावर स्कूटर प्रोजेक्ट पर वर्क कर रही है |
और यह भी खबर है की UK में इसके पेटेंट के लिए एप्लीकेशन भी फाइल किया है |
बैटरी वाली इलेक्ट्रिक वाहन के तुलना में hydrogen पावर स्कूटर काफी बेहतर हो सकती है |
देखा जाये तो hydrogen धरती पर उपलब्ध पानी में मौजूद है |
बस पानी से hydrogen को अलग करने की जरूरत है |
यह प्रोसेस सुनने में जितना आसान है पर उतना आसान है नहीं |
यह तो तय है कि भविष्य में बैटरी वाली इलेक्ट्रिक वाहन और hydrogen चालित वाहन की ही मार्किट होगी |