Maruti Suzuki ने अपनी सबसे छोटी हैचबैक कार Maruti Suzuki Alto K10 2022 को लांच कर दिया है |
आप इसे ऑनलाइन भी बुक कर सकते है |
एक समय था जब Maruti Suzuki की Maruti 800 काफी लोकप्रिय हुआ करती थी
उसके बाद साल 2000 में Maruti Suzuki Alto को लांच किया गया था |
तब से लेकर अब तक कई बार इस मॉडल को अपडेट किया गया |
एक डाटा के अनुसार अब करीब 43 लाख लोग Maruti Suzuki Alto के व्यक्तिगत मालिक है |
कंपनी के अनुसार Maruti Suzuki Alto K10 2022 छह कलर ऑप्शन के साथ लांच किया गया है |
कंपनी के तरफ से 2 customization पैकेज Impact और Glinto के साथ ऑफर किया जा रहा है,
Maruti Suzuki Alto K10 2022 में 1.0 लीटर K10C पेट्रोल इंजन दिया गया है |
5,500RPM के साथ 66bhp पावर और 3,500RPM के साथ 89Nm टॉर्क जेनरेट करता है |
Maruti Suzuki Alto K10 2022 की बुकिंग शुरू हो चुकी है, 11,000 रुपये पेमेंट करके बुकिंग कर सकते है |
Maruti Suzuki Alto K10 2022 की एक्स शोरूम कीमत 3,99,000 रुपये है |
इस कार को Maruti Arena शोरूम के जरिये बेचा जायेगा, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बुक कर सकते है |
ऑनलाइन बुक करने के लिए मारुती के ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर Book Now ऑप्शन पर क्लिक करना है |
फिर अपना शहर राज्य और दिलेर डिटेल को फील करना है | उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करके Alto K10 2022 को ऑनलाइन बुक कर सकते है |